राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर व नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील ओझा का कहना है कि होली खेलने के दौरान आंखों को बचाना सबसे जरूरी होता है। आंखों में रंग चले जाने से बड़ी समस्या हो सकती है। यदि केमिकल युक्त रंग आंखों में चला जाए तो आंखोें की रोशनी जाने का खतरा रहता है।
यदि कोई चेहरे पर रंग लगा रहा है तो आंखोें को बंद कर लें, ताकि रंग आंखों में न जा पाए। इसके बावजूद यदि रंग आंखों में चला जाए तो तत्काल आंखों को ठंडे पानी से धोएं। यदि जलन हो रही हो तो किसी अच्छी कंपनी का लुब्रीकेंट डालें। इसके बावजूद यदि राहत न मिले तो तत्काल नेत्ररोग विशेषज्ञ को दिखाएं। स्वयं कोई भी दवा आंखों में न डाले। इससे समस्या बढ़ सकती है।