फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन स्थल पर हड्डी- मांस जलने की अफवाह से हड़कंप, हुड़दंग में चले लाठी-डंडे, पांच घायल

Wed, 11 Mar 2020 12:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर/ पंतनगर
विज्ञापन
जानवरों की हड्डी व मांस जलने की अफवाह से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के जसपुर में होलिका दहन स्थल पर जानवरों की हड्डी व मांस जलने की अफवाह से हड़कंप मच गया। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे यह अफवाह आग की तरह फैल गई। सैकड़ों लोग होलिका दहन स्थल पर पहुंचे।

 

सूचना पर पुलिस ने फायर कर्मियों को बुलाकर आग को बुझाया और जांच कराई तो ऐसा कुछ नहीं मिला। बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज जीएस अधिकारी ने बताया की असामाजिक तत्वों द्वारा झूठी अफवाह फैलाई गई थी। 

 

होली के हुड़दंग में चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल

विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार को रंग खेलने के दौरान हुए झगड़े की दो घटनाओं में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने जहां एक मामले में बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया। 
 

वहीं दूसरे मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार दोनों पक्षों के युवकों को शांति भंग में चालान किया जाएगा। होली के दिन हल्द्वानी के अम्बेडकर नगर में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले आई। जहां हंगामा होने पर पुलिस को लाठियां फटकार भीड़ को भगाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें