IIओक ग्रोव स्कूल के खेल मैदान में डीएम स्विंग मेमोरियल इंटर स्कूल हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। उद्घाटन प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी अमित कंवर और प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने किया।
I
I
I
Iमैच में ओक ग्रोव स्कूल ने 3-0 से सेंट एग्नेस स्कूल देहरादून को हराकर ट्रॉफी कब्जाई। ओक ग्रोव के प्रियांशु राज ने दो और अर्पित सिंह ने एक गोल किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी अर्पित सिंह और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर की ट्रॉफी तन्मय रॉय को दी गई। प्रॉमिसिंग प्लेयर सेंट एग्नेस स्कूल देहरादून के अभिराज रावत रहे। प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य हॉकी को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना था। इस दौरान रेलवे रेफरी विजय किशोर, गौरव भारद्वाज, गोपी शंकर, रजनीश पांडे, विवेक धर, जीडी रतूड़ी, सविता, कुसुम कंबोज, धैर्य नागपाल मौजूद रहे। संवादI