यह भी ताकीद की गई है कि कोई भी छात्र अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल किए बिना कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। सभी छात्रों को 18 से 25 जून के बीच अपने कॉलेज में ज्वाइनिंग देनी है। छात्रों की एंट्री थर्मल स्कैनिंग के बाद मास्क पहनने की शर्त पर ही हो सकेगी।
वहीं, एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के मुताबिक अगर कोई छात्र इस समय अवधि में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीट पर ज्वाइनिंग नहीं देता है तो स्वत: ही उसकी सीट रद्द मान ली जाएगी। इसके बाद अगली काउंसिलिंग में वह शामिल की जाएगी।
दूसरे चरण की काउंसिलिंग जल्द
नीट पीजी की दूसरे चरण की राज्य काउंसिलिंग जल्द ही कराई जाएगी। एचएनबी मेडिकल विवि ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। माना जा रहा है कि जून के अंतिम सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।