गढ़वाल विवि के दो छात्रों का चयन आईआईटी में शोध के लिए हुआ है। दोनों छात्रों ने गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर रसायन विज्ञान विषय में पीजी किया है। छात्रों की इस सफलता पर विवि के कुलपति प्रो. डीएस नेगी ने खुशी व्यक्त की है।
बिड़ला परिसर के छात्र हरीश सिंह नेगी का चयन आईआईटी खडग़पुर व आजाद ठाकुर का चयन आईआईटी मुबंई के लिए हुआ है। हरीश स्पेक्ट्रोस्पोकी व आजाद कार्बनिक रसायन में शोध करेंगे।