फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HMPV Virus: स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से जारी किए आदेश के बाद हरकत में दून अस्पताल, बुलाई आपात बैठक

Tue, 07 Jan 2025 01:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से एचएमपीवी वायरस को लेकर आदेश जारी करने के बाद दून अस्पताल  हरकत में आया। तुरंत बैठक बुलाई गई। 
विज्ञापन
दून अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से आदेश जारी होने के बाद दून अस्पताल प्रबंधन हरकत में आ गया है। दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है।

इस पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि सीजनल इन्फ्लुएंजा व एचएनपीवी वायरस को लेकर अस्पताल में तैयारियां पूरी हैं। यहां पर आठ बेड का एक आईसीयू आईसोलेशन वार्ड पूर्व में ही तैयार किया जा चुका है। आज अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ बैठक कर इस संबंध में जरूरी निर्णय लिए जाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee Accident: रोडवेज बस ने दो बाइक और स्कूटी सवारों को कुचला, हादसे में दो की मौत, हाईवे पर लगा जाम

बताया जा रहा है कि ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस से श्वसन संक्रमण का खतरा रहता है। इसकी खोज 2001 में हुई थी। इससे संक्रमण पर सामान्य सर्दी या फ्लू के जैसे ही लक्षण होते हैं। यह सभी उम्र के लोगों पर असर डाल सकता है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग सबसे अधिक खतरे में होते हैं। कोरोना की तरह ही ये वायरस भी खांसने, छींकने, संक्रमित व्यक्ति के ज्यादा करीब आने से फैलता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें