शहर के नजदीक ही स्थित एक आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी के एचआईवी पॉजिटिव होने का मामला प्रकाश में आया है। विद्यालय प्रशासन ने तुरंत विद्यार्थी के अभिभावकों को बुलाकर पुन: परीक्षण के लिए नोएडा भेज दिया है।
यूपी से एक साल पहले यहां प्रवेश लेने वाले एक 11वीं के विद्यार्थी को गत दिनों यूटीआई (यूरिन इनफेक्शन) की समस्या हुई।
उसका परीक्षण करवाने के लिए प्रबंधन ने उसे हल्द्वानी भेजा जहां विद्यार्थी ने चिकित्सक को बताया कि पूर्व में अपना मेडिकल करवाया था तो वह एचआईवी पॉजिटिव निकला था। यह सुनकर विद्यालय के चिकित्सक हैरत में पड़ गए।