फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सेंट्रल जेल के कैदी में मिले एचआईवी के लक्षण, पेट दर्द की जांच के बाद आया सामने

Fri, 07 Jun 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड की संपूर्णानंद सेंट्रल जेल में एक कैदी में एचआईवी/एड्स से ग्रसित होने के लक्षण मिले हैं। कैदी के पेट दर्द की शिकायत पर हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान जांचें कराने पर एचआईवी के लक्षण की रिपोर्ट सामने आई है। 

विज्ञापन


जेल प्रशासन के मुताबिक जानलेवा हमले के आरोप में वर्ष 2017 से एक 30 वर्षीय कैदी जेल में है। उसे हल्द्वानी जेल से एक साल पहले ही संपूर्णानंद शिविर में शिफ्ट किया गया है। जिला न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के कारण कैदी कोर्ट से जमानत के लिए अपील भी कर चुका है लेकिन फिलहाल जमानत याचिका पर विचार नहीं हो सका है। मई में कैदी के पेट में दर्द होने पर जेल के फार्मेसिस्ट ने पथरी की आशंका जताते हुए उसे हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया था।

डॉक्टरों की टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया और एआरडी सेंटर से भी उसकी जांच कराई। जांच में कैदी में एचआईवी/एड्स के लक्षण मिले हैं। इससे जेल के अधिकारी और कर्मचारी सकते में हैं। जेल के अधिकारी कैदी के एचआईवी/एड्स से ग्रसित होने की पुष्टि के लिए अन्य संबंधित जांचें करा रहे हैं। यदि उन जांचों में भी कैदी में एचआईवी की पुष्टि होती है तो इलाज शुरू कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कैदी और कैदी को भी है एड्स 

संपूर्णानंद सेंट्रल जेल में एक और कैदी एचआईवी/एड्स से ग्रसित है। तीन साल पहले हल्द्वानी कारागार से यहां लाया गया पहली पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में 10 साल की सजा पाने वाला 47 वर्षीय कैदी इस रोग का शिकार है।

तीन साल से यहां जेल में बंद एड्स रोगी आधी से अधिक सजा पूरी कर चुका है। जेल प्रशासन की ओर से इस कैदी की महीने में कई जांचें कराई जाती हैं। बताया जाता है कि यह कैदी सजा से पहले एक एनजीओ के जरिये नैनीताल जिले में एचआईवी/एड्स रोग के लक्षण और उससे बचाव के बारे में जागरूकता अभियान के रूप में काम करता था। 

ऊधम सिंह नगर जिले के एक कैदी में एचआईवी/एड्स के लक्षण मिले हैं। कैदी की हल्द्वानी के एसटीएच में जांच कराई थी। रिपोर्ट अब एआरडी सेंटर को भेजी गई है। पुष्टि होने के बाद इलाज भी कराया जाएगा। 
- जयंत पांगती, जेलर, संपूर्णानंद सेंट्रल जेल सितारगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें