फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चोरी की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर खुखरी संग गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंबाड़ी, जीवनगढ़ निवासी हैदर उर्फ जग्गा को पुलिस ने खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रात में चोरी की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस के मुताबिक वह लोगों को डराने के लिए अपने पास खुखरी रखता था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 20 प्राथमिकी दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार रात धनवंतरी चौक से आगे जीवनगढ़ की ओर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से खुखरी बरामद हुई।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात में चोरी करने के उद्देश्य से क्षेत्र में घूम रहा था और लोगों को डराने के लिए खुखरी अपने पास रखता था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी, मारपीट, गुंडा अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें