फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित तिरंगा यात्रा में हिंदू रक्षा दल के नेता की मौत

Mon, 27 Jan 2020 10:03 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
विज्ञापन
शंकर शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में लोडेड ऑटो (छोटा हाथी) से गिरकर एक हिंदूवादी नेता की मौत हो गई, जबकि एक संगठन का पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हिंदूवादी नेता की मौत से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। घटना चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में होटल विनायक के पास घटित हुई। 

विज्ञापन


रेल चौकी प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र खड़खड़ी से एक संगठन ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। यात्रा के हरकी पैड़ी पहुंचने पर दूसरे संगठन हिंदू रक्षा सेना के महानगर अध्यक्ष शंकर शर्मा भी उसमें शामिल हो गए। वे यात्रा में चल रहे लोडेड ऑटो पर सवार थे, जैसे ही यात्रा चंद्राचार्य चौक क्षेत्र के एक होटल के पास पहुंची तो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

Trending Videos
विज्ञापन

हिंदू रक्षा सेना - फोटो : अमर उजाला
झटका लगने से वाहन में सवार शंकर शर्मा और यात्रा निकाल रहे संगठन के पदाधिकारी प्रदीप बहोत नीचे गिर गए। आनन फानन में उन्हें नजदीक के सिटी अस्पताल में ले जाया गया। जहां शंकर शर्मा (35) पुत्र देवीशरण शर्मा निवासी रेलवे कॉलोनी मायापुर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जबकि घायल प्रदीप बोहत के पैर में फ्रैक्चर होना सामने आया। रेल चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के सिर में गहरी चोट आई थी, इसी वजह से उसकी मौत हो गई। हिंदूवादी नेता की मौत के बाद जिला अस्पताल में भाजपाइयों का तांता लगा रहा। वहीं उसके घर में भी सांत्वना देने भीड़ उमड़ती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें