फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पहली बार तस्वीरों में कैद हुआ हिमालयन भेड़िया, हिम तेंदुआ, भूरा भालू और उड़न गिलहरी भी दिखाई दिए

Fri, 21 Jul 2023 01:03 PM IST
रेनू सकलानी विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक स्थित गोविंद पशु वन्य जीव विहार में कभी भी दुर्लभ वन्य जीवों के विचरण में सही जानकारी नहीं मिल पाई थी लेकिन अब पहली बार तिब्बतियन भेड़िये की तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन
तस्वीरों में कैद हुए वन्यजीव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंद पशु वन्य जीव विहार में पहली बार हिमालयन तिब्बती भेड़िया ट्रैस हुआ है। यह उत्तराखंड में पहला मामला है जब किसी वन्य जीव विहार में तिब्बती भेड़िया कैमरे में कैद हुआ है। इसके अलावा हिम तेंदुआ, भूरा भालू और उड़न गिलहरी भी कैमरे में कैद हुए हैं।

गंगोत्री नेशनल पार्क में उच्च हिमालयी क्षेत्रों के वन्य जीव प्रजाति की तस्वीरें सामने आती रही है। जनपद के मोरी ब्लॉक स्थित गोविंद पशु वन्य जीव विहार में कभी भी दुर्लभ वन्य जीवों के विचरण में सही जानकारी नहीं मिल पाई थी लेकिन अब पहली बार तिब्बतियन भेड़िये की तस्वीर सामने आई है। विहार के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वन विभाग सहित भारतीय वन्य जीव संस्थान की ओर से करीब 50 से 60 कैमरे लगाए गए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli Accident:  ऑपरेटर की मौत के बाद भी एसटीपी में हुआ था धमाका, ग्रामीणों ने बताई उस रात की दर्दनाक कहानी
विज्ञापन


इन्हीं में से एक कैमरे में हिमालयन भेड़िये की तस्वीर कैद हुई है। वन प्रभाग के डीएफओ डीपी बलोनी, सहायक वन संरक्षक ज्वाला प्रसाद गौड़ ने बताया कि सूपिन रेंज के पूर्व रेंज अधिकारी ज्वाला प्रसाद ने गोविंद पशु वन्य जीव विहार में कैमरे लगाए थे जिसमें हिमालयन भेड़िये की तस्वीर कैद हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें