फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले पर्वतीय जिलों को मिल गए 45 विशेषज्ञ डॉक्टर, सचिव स्वास्थ्य ने जारी किए आदेश

Tue, 29 Apr 2025 09:09 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पर्वतीय जिलों में खासतौर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने पर जोर है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा से पहले पर्वतीय जिलों को 45 विशेषज्ञ डॉक्टर मिल गए हैं। प्रदेश सरकार ने पीजी कोर्स करने के बाद इन विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति दे दी है। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश जारी किए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ चिकित्सकों जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया गया है। इनमें सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, एनेस्थीसिया, बाल रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, फॉरेंसिक मेडिसिन और जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए विभाग की ओर से डॉक्टरों को पीजी करने भेजा गया था। पीजी कोर्स पूरा होने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों को पर्वतीय जिलाें में तैनाती दी गई। इससे जिलों में आपातकालीन सेवाओं से लेकर सामान्य इलाज में सुधार होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: सोनप्रयाग, पांडुकेश्वर, हिना और बड़कोट में होगी पंजीकरण की चेकिंग, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों सुविधा
विज्ञापन


उन्होंने सभी डॉक्टरों को नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए। यदि कोई विशेषज्ञ डॉक्टर निर्धारित समय पर कार्यभार नहीं ग्रहण करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें