फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए के इतिहास में जुड़ा नया अध्याय, 10 साल में पहली बार सबसे ज्यादा विदेशी कैडेट हुए पासआउट

Sun, 09 Dec 2018 09:37 AM IST
सुनीत द्विवेदी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सेल्फी लेते विदेशी कैडेट
विज्ञापन

भारतीय सैन्य अकादमी में इस वर्ष एक नया अध्याय जुड़ गया। पिछले दस वर्षों में इस बार सबसे ज्यादा मित्र राष्ट्रों के कैडेट्स पासआउट हुए। वहीं, यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम से आईएमए में एंट्री बंद होने के बाद देश के कैडेट्स की संख्या घटी है। 

विज्ञापन


आईएमए से आज तक 61,303 कैडेट पासआउट हो चुके हैं। इनमें 59038 भारतीय और 2265 विदेशी कैडेट शामिल हैं। अकादमी में हर साल दो बार पासिंग आउट परेड आयोजित की जाती है। शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में पिछले 10 वर्षों के दौरान विदेशी कैडेट्स की संख्या अब तक की सबसे अधिक 80 थी।

पहले आईएमए में यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम के तहत भी प्रवेश दिया जाता था। सेना का दूसरा प्रशिक्षण संस्थान बनने के बाद आईएमए में यूईएस का प्रवेश बंद कर दिया गया था। इस वजह से भारतीय कैडेट्स की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

वर्षवार पास आउट हुए कैडेट्स की संख्या

वर्ष     भारतीय     विदेशी
जून 2007     625     24
दिसंबर 2007     601     05    
जून 2008     608     -- 
दिसंबर 2008     474     24
जून 2009     497     16    
दिसंबर 2009     518     18
जून 2010     625     23
दिसंबर 2010     530     04
जून 2011     546     17
दिसंबर 2011     632     08
जून 2012     657     21
दिसंबर 2012     615     71
जून 2013     631     74
दिसंबर 2013     617     71
जून 2014     636     64
दिसंबर 2014     601     64
जून 2015     616     71
दिसंबर 2015     469     50
जून 2016     565     45
दिसंबर 2016     401     53
जून 2017     423     67
दिसंबर 2017     363     78
जून 2018     383    74
दिसंबर 2018     347     80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें