फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी, एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मिलेंगे मुफ्त टैबलेट

Sun, 22 Nov 2026 08:22 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान व्यय बजट की जानकारी ली।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसरों में कार्यरत गेस्ट फैकल्टी के लिए राहत की खबर है। सरकार उनका मानदेय 35 हजार रुपये से बढ़ाकर 57700 रुपये करने जा रही है। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक गेस्ट फैकल्टी को यूजीसी के अनुरूप निर्धारित मानदेय देने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा। वहीं, राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए जाएंगे।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान व्यय बजट की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को अवशेष बजट शीघ्र खर्च करने एवं विभिन्न निर्माण कार्यों को नियत समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विभाग में विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं के शिलान्यास व पूर्ण हो चुकी योजनाओं के लोकार्पण की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए।

उत्तराखंड: निकाय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, सीएम ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डाॅ. रावत ने विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में छात्रावासों के संचालन व छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने को कहा, उन्होंने कहा कि यदि छात्रावासों में छात्र-छात्राएं नहीं आते हैं तो उनके स्थान पर शिक्षकों व कर्मचारियों को छात्रावास में रहने की अनुमति दी जा सकती है। ताकि छात्रावास का सदुपयोग किया जा सके।

विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने कहा, राजकीय महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय परिसरों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार ने मुफ्त टैबलेट दिए जाने का निर्णय लिया गया है, विभाग इसके लिए शासन को शीघ्र प्रस्ताव भेजे। उच्च शिक्षा में अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ने से 407 शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।

बैठक में सचिव उच्च शिक्षा बीवीआरसी पुरूषोत्तम, अपर सचिव मनुज गोयल, निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ. एएस. उनियाल, संयुक्त निदेशक डाॅ. संगीता गुप्ता, उप सचिव हरीश सागर, दीपक कुमार, विधि अधिकारी डाॅ बीसी चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें