इसकी काफी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जल्द एक्ट पास करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दूसरी ओर, सरकार इस साल से विश्वविद्यालयों में गढ़वाली और कुमाऊंनी के स्टडी सेंटर भी खोलने जा रही है।
प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में पिछले साल ड्रेस कोड लागू करने के बाद इस साल से सरकार छात्रों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी की शुरुआत करने जा रही है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि कुछ मॉडल कॉलेजों से इसकी शुरुआत की जाएगी। ताकि 180 दिन की उपस्थिति अनिवार्य तौर पर लागू की जा सके।
इस साल से सुपर-50
प्रदेश में पिछले साल तक सरकार सुपर-30 योजना चला रही थी। इसमें देहरादून, द्वाराहाट और श्रीनगर से 30-30 छात्रों को मुफ्त मेडिकल-इंजीनियरिंग की कोचिंग दी जा रही थी। इस साल से इसका क्राइटेरिया बढ़ाकर 50-50 छात्रों का कर दिया है। प्रदेश के 150 छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।