कार्यवाहक थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि पोस्टमार्टम बाद शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। बरात घर में नेपाल में कार्य करने वाले किसी भारतीय व्यवसायी के भाई की शादी होने की बात कही जा रही है।
छत से हाईटेंशनलाइन हटाने को दो साल से चक्कर काट रहा दीपक
शहर की नई बस्ती कॉलोनी वार्ड संख्या छह निवासी दीपक सिंह बिष्ट अपने घर की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटवाने को पिछले दो साल से ऊर्जा निगम के चक्कर काट रहा है। इधर, अधिकारी उसे मात्र आश्वासन देकर टहला रहे हैं।
दीपक का कहना है कि छत के करीब से गुजर रहे लाइन के नंगे तारों के कारण छत में जाने से डर लगा रहता है। हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। दीपक का कहना है कि वह इस मामले को जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक के समक्ष भी कई बार रख चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।