फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत, बरातघर में टेंट लगाते वक्त हुआ हादसा

Wed, 01 May 2019 08:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
बरातघर में टैंट लगाते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के चंपावत में बरातघर में टेंट लगाते समय 11000 केवीए की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतकों के परिजनों को इस हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन


बुधवार को यहां एक बरातघर में खटीमा बालाजी टेंट हाउस की ओर से शादी समारोह के लिए टेंट लगाया जा रहा था। टेंट खड़ा करने के लिए मजदूर लोहे के पाइप लगा रहे थे। पीलीभीत के ग्राम सड़ा न्यूरिया निवासी भगवान दास (32) पुत्र हुकुम चंद और वहीं के मोहल्ला डोरीलाल, रंगीलाल चौराहा निवासी रिंकु कुमार कश्यप (40) पुत्र परमेश्वरी दयाल टेंट लगाने के लिए लोहे की सीढ़ी लिए हुए थे।

इस दौरान सीढ़ी अनियंत्रित होकर ऊपर से गुजर रही 11000 केविए की बिजली की तारों को छू गई। करंट प्रवाहित होने से सीढ़ी पकड़े दोनों मजदूरों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि पोस्टमार्टम बाद शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। बरात घर में नेपाल में कार्य करने वाले किसी भारतीय व्यवसायी के भाई की शादी होने की बात कही जा रही है।  

छत से हाईटेंशनलाइन हटाने को दो साल से चक्कर काट रहा दीपक 
शहर की नई बस्ती कॉलोनी वार्ड संख्या छह निवासी दीपक सिंह बिष्ट अपने घर की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटवाने को पिछले दो साल से ऊर्जा निगम के चक्कर काट रहा है। इधर, अधिकारी उसे मात्र आश्वासन देकर टहला रहे हैं।

दीपक का कहना है कि छत के करीब से गुजर रहे लाइन के नंगे तारों के कारण छत में जाने से डर लगा रहता है। हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। दीपक का कहना है कि वह इस मामले को जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक के समक्ष भी कई बार  रख चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें