फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, 2 घायल

विज्ञापन
कुल्हाल स्थित सेल्स टैक्स ऑफिस के पास सड़क पर पलटी कार। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कुल्हाल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सेल्स टैक्स बैरियर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे कार सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रथम (19) पुत्र योगेश निवासी पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश अपने दोस्त विशाल (20) पुत्र सतपाल निवासी पांवटा साहिब के साथ कार से हरबर्टपुर से पांवटा की ओर जा रहा था। सेल्स टैक्स बैरियर के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें