फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: उमस से मिलेगी राहत, मंगलवार से 48 घंटे पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 30 Jul 2019 09:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश के पांच जिलों में मंगलवार रात से अगले 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इनमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और चमोली शामिल हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। जबकि, पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। राजधानी के कई इलाकों में गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

दून में बढ़ी गर्मी
बादल छाये रहने और बारिश के बावजूद सोमवार को राजधानी दून में गर्मी और उमस के स्तर में बढ़ोत्तरी हुई। दिन में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई और यह 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे दो बार हुआ अवरुद्ध

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे के अवरुद्ध होने का सिलसिला जारी है। रविवार रात से सोमवार शाम तक राजमार्ग दो बार बाधित हुआ। रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश से बड़ेथी चुंगी में भूस्खलन सक्रिय होने से गंगोत्री हाईवे पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे तक यातायात ठप रहा।

इस दौरान प्रशासन ने मनेरा बाईपास होते हुए वाहनों की आवाजाही सुचारु रखी। सुबह आठ बजे बड़ेथी चुंगी वाले हिस्से में मलबे के ढेर के ऊपर से यातायात चालू तो करा दिया गया, लेकिन यहां पहाड़ी से पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए वाहनों की अधिकांश आवाजाही मनेरा होते हुए ही हुई।

इसके बाद सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे गंगनानी से आगे नाग देवता मंदिर के निकट भारी बोल्डर गिरने के कारण गंगोत्री हाईवे फिर अवरुद्ध हो गया। इस दौरान यहां से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गुजर रहे थे। हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची और बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही बीआरओ के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने मलबा साफ कर करीब आधा घंटे में गंगोत्री हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया। उधर, यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डबरकोट वाले हिस्से में आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें