छात्रावास निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग पर प्राचार्य से वार्ता करते आर्यन छात्र संगठन के छ?
- फोटो : VIKAS NAGAR
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अल्पसंख्यक छात्रों के लिए कराए गए छात्रावास निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच की मांग पर आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने बुधवार को प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट को ज्ञापन सौंपा।
छात्रसंघ महासचिव आर्चना चौहान ने कहा कि बीते वर्ष महाविद्यालय में अल्पसंख्यक छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण कराया गया था। हैंडओवर से पूर्व होने वाले निरीक्षण में भवन में कई तरह की खामियां सामने आईं। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने कार्यदाई संस्था को खामियों को दुरुस्त करने के आदेश दिए थे, बावजूद अब तक छात्रावास का भवन कॉलेज प्रशासन को हैंडओवर नहीं हो सका है। कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा कि पूर्व में कॉलेज परिसर में बनाए गए छात्रावास में भी अब तक प्रवेश शुरू नहीं हो सके हैं। बीते सात साल से यह छात्रावास किसी काम नहीं आ रहा है। कहा कि छात्रावास के चालू नहीं होने से जनजातीय क्षेत्रों से कॉलेज में पढ़ने आने वाली छात्राओं को महंगे किराए पर कमरा लेकर रहना पड़ रहा है।
इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष पूजा धीमान, रोहित कुमार, मोहिता चोपड़ा, सुमित सैनी, सौरभ थपलियाल, राहुल चौहान, आशीष रावत, सैन सिंह, संगीता तोमर, जसपाल, धर्मेंद्र चौहान, विपुल भार्गव, लक्की आर्यन, बिंदु, विवेक लमगड़िया आदि मौजूद रहे।