राज्य के ज्यादातर इलाकों में 18 जनवरी को कोल्ड डे कंडीशन रह सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार 16 और 17 को भी ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। इससे इन इलाकों में शीतलहर भी चल सकती है। 18 जनवरी को निचले और मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने का अनुमान है।
दून में आंधी-तूफान के आसार
राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में आज आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम विभाग ने ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह के समय धूप खिली रहने का अनुमान जताया है। लेकिन दिन में मौसम में बदलाव हो सकता है। इसके बाद तेज आंधी तूफान का अनुमान है।