प्रशासन ने भी ऐसे पब्लिक स्कूल संचालकों की सूची तैयार शासन - प्रशासन को भेजी है जिन्होंने सरकार के एनसीइआरटी पुस्तकें लागू करने के विरोध में स्कूल बंद किए थे। इसके अलावा जिन पब्लिक स्कूलों ने कोर्स में एनसीइआरटी पुस्तकों के साथ निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें लगा दी थी, उन्होंने भी पुस्तक विक्रेताओं से कह दिया है कि जो भी अभिभावक कोर्स लेने आएं, उन्हें मेसेज दें कि किताबें वापस भी हो सकती हैं।
अभिभावक संघर्ष समिति ने शुरू किया धरना
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघर्ष समिति ने मंगलवार से बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन धरना - प्रदर्शन शुरू कर दिया है। समिति के संयोजक पं. मदन मोहन जोशी ने कहा कि केवल कमीशनखोरी के चलते ही स्कूल प्रबंधन एनसीइआरटी पुस्तकों का विरोध कर रहे हैं।
धरने में जिला पंचायत सदस्य शांति भट्ट, भाजपा पश्चिमी मंडल मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, नवीन सांगुड़ी, हेम चंद्र कश्मीरा, विरेंद्र सिंह जग्गी, राहुल जोशी, कृष्णा जोशी, मदन मोहन लोहनी, लीला कांडपाल, संदीप कुकसाल, राजेश भारद्वाज, हरीश सिंह महरा आदि मौजूद रहे। आल उत्तराखंड पैरेंटस एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरुवचन सिंह प्रिंस और महासचिव जितेंद्र सिंह सनी ने भी समर्थन दिया।