फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश के आईडीपीएल में स्थापित हो हाईकोर्ट की खंडपीठ : नौटियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राज्य सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल ने उत्तराखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ऋषिकेश के आईडीपीएल परिसर में स्थापित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा, उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य पीठ नैनीताल में ही रहनी चाहिए, जबकि राज्य के व्यापक हित में ऋषिकेश में खंडपीठ का गठन किया जाना चाहिए। नौटियाल ने कहा, कई वर्षों से हाईकोर्ट की खंडपीठ के लिए हल्द्वानी के आसपास अनुपयुक्त भूमि का बार-बार प्रस्ताव दिए जाने के कारण मामला लंबित हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल परिसर खंडपीठ के लिए उपयुक्त विकल्प हो सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का समय देने का अनुरोध किया है। नौटियाल ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें