फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यमुनोत्री के डांडा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक सड़क और सेतु को वित्तीय स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री में डांडा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक दो किमी. सड़क को बनाने के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसको लेकर घोषणा की थी।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह मोटर मार्ग ठकराल व बनाल दो पट्टियों के लगभग 30-35 गांवों को जोड़ने का कार्य करती है। चौहान ने कहा कि रामावि टटाऊ (बड़कोट) में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को मोटर मार्ग न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं आसपास के ग्रामीणों को काफी दिक्कतें होती हैं। इससे छात्रों को 20-25 किलोमीटर घूमकर आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें