फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में शुरू होगा हाई एल्टीट्यूड अस्पताल, तीर्थयात्रियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

Sun, 13 May 2018 07:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में हाई एल्टीट्यूड अस्पताल का संचालन होगा। सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की ओर से 10 बेड के इस अस्पताल के संचालन की सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। यहां कार्डियोलाजिस्ट सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


बाबा केदार की यात्रा में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को अब धाम में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहीं नहीं, अब, अति संवेदनशील मामलों का भी मौके पर उचित उपचार हो सकेगा।

धाम में यह सुविधा दे रही सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस संस्था के निदेशक डा. प्रदीप भारद्धाज के नेतृत्व में 30 सदस्यीय चिकित्सकीय दल, कपाट खुलने के दिन से धाम में यात्रियों की सेवा में जुटा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

kedarnath dham - फोटो : amar ujala
अब संस्था ने आरामदायक 10 बेड और अत्याधुनि उपकरणों से लैस अस्पताल का संचालन की तैयारी भी पूरी कर दी है। यहां अस्पताल का ढांचा तैयार करने के साथ ही जरूरी उपकरण व अन्य संसाधन जुटा लिए गए हैं।  हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, चेस्ट फिजिशियन, दंत रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य डाक्टर यहां अपनी सेवाएं देंगी।

इसके अलावा अस्पताल में ऑक्सीजन, ईसीजी, ईसीएचओ, टीएमटी सहित अन्य जरूरी जांच भी की जाएंगी। तुंगनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भी संस्था की ओर से चोपता में चिकित्सीय सुविधाएं दी जा रही हैं। साथ ही 21 मई से शुरू हो रही भगवान मद्महेश्वर की यात्रा में भी संस्था की छह सदस्यीय चिकित्सा टीम धाम में तैनात रहेगी।

 अस्पताल संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब, कार्डियो सहित अन्य सभी प्रकार के सामान्य व गंभीर मामलों का यहां इलाज किया जाएगा।
--- डा. प्रदीप भारद्धाज, निदेशक सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें