जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट कर एसएसबी 57वीं वाहिनी को पेट्रोलिंग, चेकिंग बढ़ाने के साथ ही सीमा पर आवागमन करने वालों से कड़ी पूछताछ करने को कहा गया है।
एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट एलपी उपाध्याय ने बताया कि एसएसबी सीमा पर पहले से ही अलर्ट है।
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद एसएसबी को सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है। बनबसा स्थित 57वीं वाहिनी की एफ कंपनी एवं डी कंपनी के जवान भारत-नेपाल सीमा स्थित आवागमन मार्ग और जंगली रास्तों पर सघन निगरानी में जुटे हैं।