फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में भारी बारिश, जारी किया हाई अलर्ट

Wed, 16 Jul 2014 12:33 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक चमोली में भारी बारिश शु्रू हो गई है। भारी बारिश से गदेरों में पानी बढ़ रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से 16, 17 और 18 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।

जिलाधिकारी ने जिला, तहसील और विकासखंड स्तर के अधिकारियों को एसएमएस कर ग्रामीणों को भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए कहा है।

जोशीमठ तहसील और थाना बदरीनाथ के अधिकारियों को बारिश शुरू होते ही बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा सुरक्षित स्थानों पर ही रोकने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

लाउडस्पीकर लगाकर किया गया अलर्ट

प्रशासन ने नंदप्रयाग, चमोली, गोपेश्वर और जोशीमठ में लाउडस्पीकर से भी लोगों को भारी बारिश के दौरान अलर्ट रहने के लिए कहा है।

जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कहा कि लामबगड़ क्षेत्र में बारिश होते ही एहतियातन यात्रा को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया जा रहा है।

गौरतलब है ‌कि लामबगड़ वही क्षेत्र है जहां पर गदेरे में पानी बढ़ने के कारण मार्ग बह गया था और सैकड़ों यात्री बदरीनाथ धाम में फंसे रह गए थे जिन्हें बाद में मौसम साफ होने पर सुरक्षित निकाला गया था।
विज्ञापन

किनारे के गांवों को अलर्ट रहने के न‌िर्देश

16, 17 और 18 जुलाई को मौसम विभाग ने चमोली जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई थी। जिसे देखते हुए जिले के घाट, नारायणबगड़, देवाल, थराली, गैरसैंण और जोशीमठ क्षेत्रों में नदी और गदेरों के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

वहीं, नगर पालिका जोशीमठ द्वारा भी मंगलवार को वाहन में लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को अलर्ट किया गया। ऐसे में देर रात शु्रू हुई भारी बारिश से लोगों में दहशत का माहौल है।

ताजा खबर मिलने तक देर रात में जोरदार बारिश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें