फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश के मद्देनजर देहरादून में हाई अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

Mon, 24 Jul 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
monsoon high alert
विज्ञापन
मानसून विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी तीन दिन जमकर बारिश होने वाली है। बुरे हालात से निबटने के लिए ‌प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर‌ दिया है। 
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल ने जानकारी दी है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से लेकर अगले तीन दिन तक्र राज्य के कुछ स्थानों पर 64.5 मिमी से लेकर 115.5 मिमी तक भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है।
 
विज्ञापन

ये है हेल्पलाइन नंबर

heavy rain in uttarakhand
अपर जिलाधिकारी ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों से कहा है कि आपस में समन्वय स्थापित करते हुए आपातकालीन परिचालन केंद्र के टेलीफोन नंबर 0135-2726066 पर आपात से जुड़ी सूचनाओं को तत्काल साझा करें ताकि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से समय रहते राहत अभियान चलाया जा सके। 

दूसरी ओर जिला आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक बारिश के कारण जिले में गौहरीमाफी से रायवाला एवं टिहरी फार्म बिढला मंदिर मोटर मार्ग बंद है। पीएमजीएसवाई निर्माण खंड कालसी के अंतर्गत पीपरा-मीनस से बायला, माख्टी पोखरी से मर्ब खेरा, चकराता-लाखामंडल संपर्क मार्ग बंद है। बंद संपर्क मार्गों पर यातायात बहाल करने को लेकर जेसीबी से मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें