मानसून विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी तीन दिन जमकर बारिश होने वाली है। बुरे हालात से निबटने के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल ने जानकारी दी है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से लेकर अगले तीन दिन तक्र राज्य के कुछ स्थानों पर 64.5 मिमी से लेकर 115.5 मिमी तक भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है।