फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप के बाद राजधानी देहरादून में मूसलाधार बारिश

Sun, 23 Jul 2017 03:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की  
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप के बाद रविवार दोपहर बाद राजधानी देहरादून के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


वहीं उत्तराखंड के ल‌िए आने वाले तीन द‌िन भारी गुजरने वाले हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस पर जिला आपदा प्रबंधन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। 

 मौसम विभाग ने प्रदेश में 24, 25, 26 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंथुरा ने तहसील के माध्यम से सभी बाढ़ राहत चौकियों को हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इन पर तैनात अधिकारियों को आदेशित किया है कि नदियों का जलस्तर बढ़ता देख इनके आसपास के लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दें। अधिकारियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से रहेगी न‌िगरानी

बता दें कि बरसात में गंगा और सोलानी नदी की बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचने के लिए लक्सर, भगवानुपर और बुग्गावाला क्षेत्रों में प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ राहत चौकियां स्थापित की हैं।

तहसील प्रशासन इनकी देखरेख करता है। इनके ऊपर जिला आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे ग्रामीण किसी भी समय संपर्क कर स्थिति का जायजा ले सकते हैं।

​मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को राज्य में धीमा पड़ा मानसून फिर एक्टिव हो जाएगा। इसका असर अगले दो से तीन दिन ज्यादातर इलाकों में देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें