डॉ. अशोक ने बताया कि हेपेटाइटिस बी और सी का का इलाज काफी महंगा है। प्रत्येक माह 50 से 100 नए केस हेपेटाइटिस सी के एसटीएच में ओपीडी में आते हैं। पूर्व में प्रति सप्ताह एक इंजेक्शन मरीज को लगता था और इंजेक्शन की कीमत 23 से 24 हजार रुपये थी। इलाज छह माह तक चलता था।
उन्होंने बताया कि सिरोसिस होने पर मरीज 40 से 50 हजार रुपये और बिना सिरोसिस वाले मरीज में 30 से 35 हजार रुपये इलाज पर प्रतिमाह खर्च होते हैं। इसके अलावा जांचों में दस हजार रुपये अतिरिक्त लगते हैं।
डब्ल्यूएचओ और केंद्र सरकार के बीच करार होने के बाद मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर एसटीएच में नवंबर में खुलेगा। इसके बाद प्रत्येक जिले में इसकी शाखा खुलेगी। सेंटर खुलने के बाद हेपेटाइटिस पर मेडिकल कॉलेज में बेहतर रिसर्च भी हो सकेगी।
-डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज