फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: हेपेटाइटिस के पांचों प्रकार हैं खतरनाक, इन लक्षणों को भूल कर भी न करें नजरअंदाज

Wed, 19 Mar 2025 11:46 AM IST
रेनू सकलानी अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

मरीज में हेपेटाइटिस के भी पांच प्रकार देखने को मिल रहे हैं। इसमें हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई हैं। अलग-अलग प्रकार के हेपेटाइटिस के कारण भी अलग-अलग होते हैं। लेकिन इनके प्राथमिक लक्षण एक जैसे होते हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेपेटाइटिस के पांचों प्रकार बेहद खतरनाक हैं। दून अस्पताल में हर सप्ताह हेपेटाइटिस से पीड़ित करीब 40 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने इसको लेकर खासी चिंता जाहिर की है। वहीं चिकित्सक इसके पीछे की कई वजह बता रहे हैं।

हेपेटाइटिस जिसे बोलचाल की भाषा में पीलिया भी कहा जाता है, लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। मरीज में हेपेटाइटिस के भी पांच प्रकार देखने को मिल रहे हैं। इसमें हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई हैं। दून अस्पताल के मेडिसन विभाग के चिकित्सक डॉ. अंकुर पांडेय बताते हैं कि अलग-अलग प्रकार के हेपेटाइटिस के कारण भी अलग-अलग होते हैं। लेकिन इनके प्राथमिक लक्षण एक जैसे होते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: काम की खबर... बैंक के जरूरी काम निपटा लीजिए, अब दो दिन रहेगी बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल
विज्ञापन


हेपेटाइटिस बी और सी को अत्यधिक खतरनाक माना जाता है। जबकि हेपेटाइटिस ए, डी और ई को वायरल हेपेटाइटिस की श्रेणी में रखा गया है। चिकित्सक के मुताबिक नजरअंदाज करने पर वायरल हेपेटाइटिस भी जानलेवा साबित हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें