फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी हुई हेमकुंड साहिब यात्रा, घोड़े-खच्चर, श्रमिक व डंडी के रेट में की 18% बढ़ोत्तरी

Tue, 03 Apr 2018 12:19 PM IST
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
श्री हेमकुंड साहिब
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को इस बार धाम तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त धनराशि खर्च करनी होगी।

विज्ञापन


यात्रा के 16 किलोमीटर पैदल मार्ग पर जिला पंचायत की ओर से घोड़ा/खच्चर, डंडी और श्रमिकों के भाड़े में करीब 18 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। हेमकुंड साहिब तक पहुंचने के लिए तीर्थयात्री यात्रा के प्रवेश द्वार गोविंदघाट से पुलना तक तीन किलोमीटर वाहन से और पुलना से 16 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं।

पैदल यात्रा मार्ग पर चमोली जिला पंचायत की ओर से श्रमिक, घोड़ा/खच्चर और डंडी का रेट निर्धारित किया जाता है। विगत वर्ष पुलना से हेमकुंड साहिब और वापस पुलना तक 50 किलोग्राम वजन तक के तीर्थयात्री को ले जाने का श्रमिक का भाड़ा 1570 रुपये था, जो इस बार बढ़कर 1900 हो गया है। इसी तरह पुलना से हेमकुंड साहिब और वापस पुलना तक घोड़े/खच्चर का किराया भी बढ़ाया गया है। हालांकि तीर्थयात्रियों की ओर से दिए जाने वाले किराए में रात्रि विश्राम की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलों की घाटी का भाड़ा भी बढ़ा
हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा के पैदल रास्ते से ही फूलों की घाटी तक जाने का पैदल ट्रैक भी है। जिला पंचायत की ओर से घाटी तक जाने के लिए श्रमिक और डंडी के रेट भी बढ़ा दिए हैं। प्रत्येक तीन साल में हेमकुंड साहिब यात्रा पथ और फूलों की घाटी तक जाने के लिए श्रमिकों, घोड़े/खच्चर व डंडी के रेट बढ़ाए जाते हैं। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद रेट में वृद्धि की गई है। यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को पानी, शौचालय और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाती है। - एमएस राणा, अपर मुख्य अधिकारी, चमोली

ये हैं घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी के नए व पुराने रेट
पुलना से हेमकुंड साहिब और वापस पुलना तक के रेट
        शुल्क                 पहले       अब  
   
श्रमिक 50 किग्रा तक           1570      1900 रु.
50 किग्रा से अधिक                2155       2610 
घोड़ा/खच्चर 60 किग्रा तक      2260       2725
60 किग्रा से अधिक                2860    3435
डंडी 60 किग्रा तक                8710       10470
 60 किग्रा से अधिक             13205    15850

घांघरिया से फूलों की घाटी और वापस घांघरिया तक के रेट
        शुल्क                 पहले      अब
श्रमिक 50 किग्रा तक       698       840 
50 किग्रा से अधिक         1030     1240
डंडी 60 किग्रा तक         1335     1605  
60 किग्रा से अधिक        1575     1900   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें