हालांकि जवान बर्फ हटाकर रास्ता बनाने में जुटे हैं, लेकिन बर्फबारी से काम की गति धीमी पड़ रही है। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि बर्फ हटाने के लिए सेना के जवानों की दो टीमें बनाई गई हैं। एक टीम गुरुद्वारे के आसपास से बर्फ हटा रही है जबकि दूसरी टीम आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटी है। सीढ़ी वाले मार्ग से बर्फ को हटा ली गई है। पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी है।