पाकिस्तान से आए श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में टेका मत्था
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के पेशावर से पहुंचे 48 तीर्थयात्रियों के जत्थे ने मंगलवार को पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद हेमकुंड साहिब दरबार में मत्था टेका। हेमकुंड पहुंचने वालों में आठ बच्चे भी शामिल रहे जिन्होंने जो 15 किमी पैदल चलकर यहां पहुंचे। श्रद्धालुओं ने करीब एक घंटे तक गुरुद्वारे में चल रहे सबद कीर्तन में प्रतिभाग किया। उन्होंने हेमकुंड साहिब में भारत और पाकिस्तान में शांति और सद्भावना की कामना की।
Snowfall In Uttarakhand: केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात, बढ़ने लगी ठंड
दल के लीडर तेजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब पहुंचकर गदगद हुए। करीब दो घंटे तक हेमकुंड साहिब में रहने के बाद दोपहर दो बजे वे यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया लौट गए। यात्रियों ने कहा कि पाकिस्तान से हजारों की संख्या में संगत हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आना चाहती है।
Uttarakhand Weather: 24 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, दौला गांव में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
यहां आध्यात्म के साथ ही प्राकृतिक नजारे मनमोहक हैं। उन्होंने कहा कि सभी तीर्थयात्री पहली बार उत्तराखंड आए हैं। 21 को जत्था गोविंदघाट और 22 को ऋषिकेश के लिए रवाना होगा। गोविंदघाट गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हर वर्ष पाकिस्तान से संगत हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए पहुंचती है।