फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के लिए हेलीकॉप्टर सेवा रुकी, तीर्थयात्री हो रहे परेशान

Tue, 05 Jun 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
helicopter - फोटो : demo pic
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के लिए गोविंदघाट से संचालित हेलीकॉप्टर सेवा शासन द्वारा रोक दी गई है। मंगलवार को सेवा का संचालन नहीं होने से तीर्थयात्री परेशान रहे। जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया के कारण सेवा का संचालन रोका गया है। प्रक्रिया पूर्ण होते ही हेलीकाप्टर सेवा शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


हेमकुंड साहिब के लिए गत 25 मई से डेक्कन कंपनी की हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई थी। अभी तक इस सेवा के जरिए 350 तीर्थयात्री हेमकुंड के दर्शन कर चुके हैं। हेमकुंड साहिब तक पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को 16 किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ती है, जिससे वृद्ध और असहाय लोग हेलीकॉप्टर से हेमकुंड साहिब के दर्शनों को पहुंचते हैं।

 

विज्ञापन

hemkund sahib
अब हेलीकाप्टर सेवा बंद होने से तीर्थयात्री परेशान हैं। पंजाब के तीर्थयात्री हरकेवल सिंह ने बताया कि वे अपनी वृद्ध मां को हेमकुंड के दर्शनों के लिए चार जून को गोविंदघाट लाए थे, लेकिन हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन नहीं होने से वे पैदल रास्ते से हेमकुंड साहिब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अंबाला के जसविंदर सिंह का कहना है कि वे हेलीकॉप्टर सेवा के शुरू होने तक गोविंदघाट में ही रहेंगे और हेमकुंड के दर्शनों के बाद ही अपने घर लौटेंगे।  

डेक्कन कंपनी के इंचार्ज संदीप का कहना है कि शासन ने टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने तक हेली सेवा बंद रखने के लिए कहा है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि सरकार को मई माह में ही हेली सेवा की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी चाहिए थी। सरकार की लेटलतीफी के चलते अब तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें