फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 10 अक्टूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, दो लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

Wed, 12 Sep 2018 07:04 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
hemkund sahib
विज्ञापन

सिखों के पवित्र धर्म स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी दस अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस वर्ष अभी तक करीब दो लाख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की यात्रा कर चुके हैं। 

विज्ञापन


गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि इन दिनों हेमकुंड में मौसम सुहावना बना हुआ है। अभी भी हेमकुंड में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बीते वर्षों के मुकाबले इस वर्ष हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अच्छी चली है। अगले वर्ष तीर्थयात्रा बढ़ने की उम्मीद है। 

बता दें कि, साल 2016 में 80 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। जबकि साल 2017 में दो लाख 27 हजार तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब के दर्शन किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें