फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः शीतकाल के लिए बंद हुए सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट, तीन हजार भक्त रहे मौजूद

Thu, 10 Oct 2019 01:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। करीब तीन हजार से ज्यादा सिख श्रद्धालुओं का जत्था इस शुभ घड़ी का साक्षी बना।

विज्ञापन


आज सुबह दस बजे सुखमणी पाठ, पूर्वाह्न 11 बजे सबद कीर्तन, दोपहर साढ़े बारह बजे अरदास के बाद विधि विधान के साथ गुरु ग्रंथ साहिब को पंच प्यारों की अगुवाई में सतखंड में विराजमान किया गया।

 

इसके बाद दोपहर करीब दो बजे धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट दोपहर 12 बजे बंद किए गए। बता दें कि इस वर्ष हेमकुंड साहिब आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। दो लाख 80 हजार तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें