फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के हुए पांडे जी

Tue, 07 Jan 2014 11:38 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष फेम फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे ने आखिरकार आम आदमी पार्टी (आप) ज्वॉइन कर ली।
विज्ञापन


नैनीताल से टिकट मिलने की उम्मीद
हेमंत को अब नैनीताल से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिलने की उम्मीद भी है। सोमवार को आप के लीडर कुमार विश्वास से हेमंत ने उनके घर पर मुलाकात की। हालांकि व्यस्तता के चलते उनसे अरविंद केजरीवाल की मुलाकात नहीं हो सकी।

पढ़ें, इस तुगलकी फरमान ने उत्तराखंड में फैलाई 'अराजकता'

हेमंत पांडे ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि मैं अभिनेता के नाते नहीं बल्कि आम आदमी की हैसियत से चुनाव लड़ने का इच्छुक हूं। कांग्रेस और भाजपा बोल रही है कि आप पार्टी दिल्ली में तो जीत गई लेकिन अब ऐसा हर जगह नहीं होगा।
विज्ञापन


पढ़ें, 'भारत की जनता के लिए मोदी से बेहतर कोई नहीं'

ये लोग गांव वालों को मूर्ख समझ रहे हैं। इन्हें यह नहीं पता कि टीवी और मोबाइल की सुविधा रखने वाला हर इंसान अब समझदार हो गया है। हेमंत ने कहा कि हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ तो है ही साथ में हमारी लड़ाई जल, जंगल और जमीन के लिए भी होगी।

हमारे ही गांव अंधेरे में
प्रदेश में बनने वाली बिजली बाहर तो खूब जा रही है लेकिन हमारे ही गांव अंधेरे में हैं। मैं नहीं चाहता कि कल मेरे नाती-पोते बोलें कि आपने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई क्यूं नहीं लड़ी।
विज्ञापन


पढ़ें, मायके में ही लुट गई अस्मत

हेमंत ने बताया कि सोमवार को आप के नेता कुमार विश्वास से उनके आवास पर मिला हूं।

पढ़ें, नदी के उफान को मात देकर 'बेटी' ने बचाया

केजरीवाल व्यस्त थे तो उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। पूरी उम्मीद है कि नैनीताल सीट से मुझे टिकट मिल जाएगा। उत्तराखंड आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जैसा भाई साहब (केजरीवाल) का आदेश होगा, वैसा ही करूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें