फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी ने दोहराया गंगा-यमुना की निर्मलता का संकल्प

Tue, 13 Dec 2016 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
hema malini - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मंगलवार को हरिद्वार में गंगा पर आयोजित गोष्ठी में भाग लिया। उन्होंने यहां गंगा और यमुना की निर्मलता के काम करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को अपने जमाने की सुपरस्टार अभिनेत्री एवं मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने यहां पहुंचकर अपने भाई के साथ मां गंगा की पूजा अर्चना की तथा मनोकामना पूरी होने के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगा।

हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमा मालिनी का जोरदार स्वागत किया। हेमा ने नोटबंदी के प्रधानमंत्री के फैसले का समर्थन किया। ड्रीमगर्ल के रूप में ख्यात हेमामालिनी अपने भाई और अन्य परिजनों के साथ पहले हवाई मार्ग से जौलीग्रांट और फिर सड़क मार्ग से हाईवे स्थित होटल पार्क ग्रेड पहुंची।
विज्ञापन


जहां भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्रि की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि वह सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक के बुलावे पर हरिद्वार आई हैं। यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। वे बार -बार हरिद्वार आना चाहेगी। 

हरिद्वार में गंगा और मथुरा में यमुना की स्वच्छता निर्मलता के लिए काम करने का संकल्प दोहराते हुए हेमा ने कहा कि हमें सभी को नदियों की स्वच्छता और निर्मलता के लिए काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत ही बेहतर निर्णय है। तात्कालिक रूप से इससे परेशान होगी, लेकिन इसके दूरगामी परिणाम देशहित में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें