कालागढ़ क्षेत्र में बाघ और बाघिन के बढ़ते मूवमेंट पर वन विभाग सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने लोगों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन जारी करते हुए वन क्षेत्र से अकेले न गुजरने की सलाह दी है। कहा कि रामगंगा बांध से लेकर सूखा स्रोत तक एक बाघ पूरे कुनबे के साथ चहलकदमी कर रहा है।
क्षेत्र में घूम रहे बाघ-बाघिन
उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की सीमा में जहां यूपी की आदमखोर बाघिन का आतंक है, वहीं कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्रों में एक बाघ और बाघिन की चहलकदमी से लोगों में भय है।
पढ़ें, कैबिनेट फैसला: भरे जाएंगे दस हजार शिक्षकों के पद
सुरक्षा की दृष्टि से वन अधिकारियों ने हेल्पलाइन जारी की है। उपप्रभागीय वनाधिकारी केएस रावत ने बताया कि बाघ, बाघिन और उनके बच्चे इन दिनों पूरे इलाके में देखे जा रहे हैं।
सावधानी बरतने की सलाह
रामगंगा बांध क्षेत्र, केंद्रीय कालोनी, सूखास्रोत, कच्चा प्लाट में ये वन्यजीव कई बार नजर आ चुके हैं। ऐसे में वनक्षेत्र से दुपहिया वाहनों से आवाजाही करने वालों को खतरा हो सकता है।
पढ़ें, कैबिनेट मंत्री रावत पर युवती से छेड़छाड़ का केस दर्ज
खेतों में भी सुरक्षा के कारण सावधानी बरतते हुए समूह में काम करने, छोटे बच्चे व निशक्तजनों को वन क्षेत्र के आसपास अकेला न छोड़ने, रात में अकेले न निकलने की नसीहत दी गई है।
इन नंबर पर करें कॉल
लोगों से अपने घरों के आसपास की झाड़ी आदि साफ करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि आबादी में वन्यजीव नजर आने पर 18001804033 पर इसकी सूचना दी जा सकती है।