माय सिटी रिपोर्टर देहरादून देश दुनिया में फैले कोरोना वायरस के खौफ के बीच शहरियों खासकर गरीब तबके के लोगों को मास्क की की कमी ना हो इसके लिए असहाय जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा घर में तैयार मास्क तैयार किया जाएगा और फिर उसका वितरण कराया जाएगा। समिति अध्यक्ष बलवीर नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि संस्था पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन 40 से 50 डबल लेयर वाली सूती कपडेके मास्क बनाए जाएंगे ताकि इसे गरीब तबके के लोगों को वितरित किया जा सके। पदाधिकारियों ने कहा कि अब जबकि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लाकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने के साथ ही 31 मई तक प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है तो ऐसे में मास्क की मांग तेजी से बढ़ेगी और बाजार में इतनी संख्या में मास्क उपलब्ध नहीं है । ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम सब लोग मास्क बनाकर आमजन को मुहैया कराएं ताकि लोगों को इस जानलेवा बीमारी से बचाया जा सके । बैठक में समिति अध्यक्ष बलबीर नौटियाल, पूजा, संतोष ,आशू, राखी ,उर्मिला शर्मा, स्वर्ण चमोला ,प्रेमलता रावत मंजू कुमारी, मंजू पांडे, राखी अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रशांत सिंह, राजकुमारी ,ललिता, इंदु प्रधान समेत कई उपस्थित थे