देहरादून। बेरोजगार एलोपैथ डिप्लोमा फार्मासिस्ट संगठन कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में सरकार का साथ देंगे। बेरोजगारों ने कहा कि वह स्वास्थ्य सेवाओं में हर तरह का सहयोग करने को तैयार है। सरकार को जहां भी जरूरत होगी, वो काम करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बैकलॉग पदों को भरे जाने के लिए पहले ही विज्ञापन जारी करने का आदेश हो चुका है। साथ ही हाईकोर्ट ने भी डिप्लोमा फार्मासिस्टों के 122 रिक्त पदों को भरने के आदेश दिए हैं। संगठन अध्यक्ष दिनेश शाह ने कहा कि इस वक्त सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षित लोगों की जरूरत है।