फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क हादसे के घायल की मदद करने पर मिलेगा नेक नागरिक का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। एससीईआरटी के राज्य समन्वयक विनय थपलियाल ने बताया कि सड़क हादसे के एक घंटे के भीतर घायलों की मदद करने वालों को नेक नागरिक का सम्मान दिया जाता है। परिवहन विभाग की ओर से यह सम्मान मिलता है। वहीं, घायलों के इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये तक कैशलेस इलाज मिलता है। थपलियाल ने यह बात एससीईआरटी और परिवहन विभाग की ओर से सड़क जागरूकता को लेकर चलाए जा रही कार्यशाला के समापन के बाद कही।
विज्ञापन

एससीईआरटी के राज्य समन्वयक ने बताया कि एससीईआरटी की ओर से राज्य में यातायात को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। राज्य के 13 डायटों में यह अभियान चल रहा है। डायटों के बाद इसे विद्यालय स्तर पर चलाया जाएगा। जिससे कम से कम 20 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों को अस्पताल लाने वालों से उनकी मर्जी के बिना पुलिस पूछताछ नहीं करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें