खाद्य सामग्री बांटी, सैनिटाइज किया देहरादून। ग्रामीण विकास युवा जन कल्याण समिति (रजि.) के सचिव विनोद खंडूड़ी की ओर से मालदेवता चौकी इंचार्ज एसआई दीपक पंवार के आग्रह पर दो सौ बीघा रायपुर में दस मजदूर परिवारों को राहत खाद्यान सामग्री दी गयी। संस्था के सचिव विनोद खंडूड़ी ने कहा कि पिछले चार दिनों से उत्तराखंड पुलिस द्वारा लगाए गए चेक पोस्ट व पुलिस बेरियर्स को भी नियमित रूप से सैनिटाइज किया जा रहा है। अभियान में अंकित रौथाण, सुरेन्द्र सिंह, बृज पंवार, ज्योति सागर का सहयोग रहब।