जरूरतमंदों के लिए खाना पैक करते स्पार्टन संस्था के सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
देहरादून। स्पार्टन ग्रुप ने शनिवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के करीब 250 जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया। संस्था के स्वयंसेवक पिछले काफी दिनों से पुलिस की मदद से जरूरतमंदों को खाना उपलब्ध करा रहे हैं। इसमें मोहन सिंह नेगी, अनिल डोभाल, अश्वनी शर्मा, संतोष भंडारी, विनोद नौटियाल, रंजन अग्रवाल, नरेश गौड़, देशराज नेगी, रंजीत धामी, दिनेश दत्ता, अनिल राणा, सुमित डोभाल, भगवती शर्मा, राजेश भंडारी, अनिल राणा, शिव सिंह रावत समेत अन्य ने सहयोग किया।