आईआईटी रुड़की एल्युमिनी एसोसिएशन देहरादून चैप्टर का लोगो
- फोटो : AMAR UJALA
एल्युमिनी एसोसिएशन मदद को आई आगे देहरादून। आईआईटी रुड़की एल्युमिनी एसोसिएशन देहरादून चैप्टर की ओर से जरूरतमंद लोगों की मदद को हाथ बढ़ाया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने लोगों को खाना मुहैया कराया। एसोसिएशन अध्यक्ष प्रो. एमपी जैन, जॉइंट सेक्रेटरी एवं चीफ प्रोक्टर डीआईटी यूनिवर्सिटी प्रो. नवीन सिंघल ने कहा कि संस्था हर जरूरतमंद को खाना पहुंचाएगी। अभियान 14 अप्रैल तक जारी रखा जाएगा। इसमें ओएनजीसी, यूपीसीएल, आईआईपी, आईआईआरएस व अन्य सरकारी संस्थानों ने भी सहयोग किया है।