फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डनों ने कई क्षेत्रों में चलाया अभियान

विज्ञापन
छोटी दुनिया ट्रस्ट की ओर से लखीबाग में बच्चों को खाना बांटते सदस्य मनमोहन जुयाल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
वार्डनों ने कई क्षेत्रों में चलाया अभियान: नागरिक सुरक्षा देहरादून के वार्डनों की ओर से शहरभर में जरूरतमन्द लोगों को खाद्य सामग्री दी जा रही है। मुख्य वार्डन डॉ. सतीश अग्रवाल के नेतृत्व में वार्डनों ने आकाश दीप कॉलोनी, हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज, धामावाला मस्जिद, बिंदाल पुल, हाथीबड़कला, अधोइवाला (रिस्पना नदी), झंडा बाजार, लखीबाग, धर्मपुर, अजबपुर कलां, रेलवे स्टेशन में खाद्य सामग्री बांटी गई। अपर जिलाधिकारी वीएस बुधियाल में कार्यक्रम की सराहना की। अभियान में उमेश्वर सिंह रावत, डॉ. विश्व रमन, नरेन्द्र लूथरा, महेश गुप्ता, राजकुमार शर्मा, देवेंद्र शाह, महेंद्र भट्ट, विनोद कश्यप शामिल रहे। हजारों लोगों को खिलाया खाना: श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से 1200 लोगों को खाना खिलाया। गुरुद्वारा श्री सिंहसभा प्रेमनगर की ओर से 550 लोगों को खाना, गुरुद्वारा अमृत दरबार (मच्छी बाजार) की ओर से 550 व 15 परिवारों को राशन, गीता भवन की ओर से 500 लोगों को खाना, श्री कालिका माता मंदिर समिति की ओर से 500 लोगों को, शनि सेना सेवा समिति की ओर से बल्लीवाला, बल्लूपुर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर में 490 लोगों, श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसयटी प्रेमनगर की ओर से 200, स्वयंसेवक अनूप बडोनी ने 288, सर्राफा मंडल से गौरव रस्तोगी ने 27 परिवारों को खाद्य सामग्री बांटी। मां वैष्णो देवी सेवा समिति, दून फ्री फूड सोसायटी, महाकाल के दीवाने संस्था, स्वयंसेवक जतिन अरोरा, सरदार संरक्षक रंजीत सिंह, पूर्व प्रधान प्रमोद यादव (कुआंवाला) ने भी मदद की। नौवे दिन भी बांटा खाना: सोमवार को नौवे दिन भी छोटी सी दुनिया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 700 जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया कराया। प्रिंस चौक, रेलवे स्टेशन, झंडा बजार, कांवली रोड़, गोविंदगढ, चकराता रोड़, राजपुर रोड़, नेशविला रोड़ नैशविला रोड़, परेड ग्राउंड में लोगों खाना खिलाया । शाम को भी खाना बांटा। अभियान में नरेश गर्ग, विजय राज, अनिल सेठी, नवनीत सेठी, मनमोहन जुयाल, रोशनी देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें