फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार में हेलीकॉप्टर कराएगा हिमालय की सैर

Fri, 16 Jan 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की है। राज्य में हेली सर्विसेज को पर्यटन से जोड़ते हुए हिमालय दर्शन टूर पैकेज शुरू किया जा रहा है। इसके तहत 26 जनवरी से पर्यटक हेलीकॉप्टर से प्रदेश की हिमालय शृंखला के दर्शन मात्र 10 हजार रुपये में कर सकेंगे।
विज्ञापन


हनीमून कपल्स पैकेज भी
इसके अलावा फैमिली, हनीमून कपल्स पैकेज और तीन दिन का टूर पैकेज भी तैयार किया जा रहा है। सप्ताह में शुक्रवार से रविवार के बीच ही यह हेली सेवा संचालित होगी।

अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि पर्यटन विकास के लिए नागरिक उड्डयन और पर्यटन विभाग संयुक्त रूप से हेली सर्विसेज शुरू करेंगे। सेवाओं को आकर्षक बनाने के लिए हिमालय दर्शन का पैकेज रखा गया है।
विज्ञापन


ठहरने की भी होगी सुविधा
40 मिनट की उड़ान में कुमाऊं-गढ़वाल की हिमालय शृंखला को दिखाया जाएगा। जिसमें हेलीकॉप्टर देहरादून से उड़ान भरकर त्रिशूल रेंज, चौखंबा, नंदा देवी, भागीरथी पर्वत, भृगु पंत, कोमेट पर्वत, फूलों की घाटी, केदारघाटी, स्वर्ग रोहिणी, गंगोत्री, बासुकी पर्वत, यमुनोत्री की पहाड़ियां का दर्शन करवाएगा।

उन्होंने बताया कि तीन दिन के अन्य पैकेज में हेलीकाप्टर से किसी भी पर्वतीय क्षेत्र में ले जाने, वहां ठहरने की व्यवस्था और वापस हेलीकॉप्टर से लाने की सुविधा ऐसे टूर पैकेज में रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें