फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने कम खर्च में मसूरी से हेली सेवा का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक, जानने के लिए करें क्लिक

Sun, 03 Dec 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनबाग (टिहरी)
विज्ञापन
Helicopter service start - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पर्यटकों के सैर सपाटे के लिए पर्यटन नगरी मसूरी के समीप कैंपटी से हेलीकाप्टर सेवा शुरू की गई है। प्राइवेट कंपनी हैरीटेज एविएशन की ओर से शुरू की गई हवाई सेवा से पर्यटक हिमालय दर्शन के साथ ही मसूरी, धनोल्टी और यमुनाघाटी की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


हवाई सेवा का किराया प्रति यात्री तीन से चार हजार रुपये तक तय किया गया है। रविवार को क्षेत्र के एक ग्रामीण प्रीतम रांगड़ ने हवाई सेवा का शुभारंभ किया। कैंपटी से हेली सेवा के शुरू होने पर लोगों ने खुशी जताई है।

एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि हवाई सेवा को अच्छा रिस्पांस मिला तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा। उद्घाटन मौके पर हेलीकाप्टर के कैप्टन प्रताप, प्रबंधक सुभाष अंथवाल, अंकित शर्मा, कैंपटी थानाध्यक्ष मनोज नेगी, पूर्व प्रधान कमल सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, मुकेश पंवार, योगेश नौटियाल, सुरेंद्र पंवार और सुमन नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें